Samsung ने लॉन्च किए दो नए सिंगल डोर फ्रिज
नई दिल्ली
भारत के सबसे भरोसेमंद उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और नंबर 1 रेफ्रिजरेटर ब्रांड Samsung ने आज अपनी पॉप्युलर कर्ड मैस्ट्रो रेफ्रिजरेटर्स के नए सिंगल डोर मॉडल्स लॉन्च किए हैं। इस फ्रिज को डिजी-टच कूल 5 आई 1 सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर (Digi-Touch Cool 5in1 Refrigerator) की नई रेंज के तहत पेश किया गया है। नए रेफ्रिजरेटर एक एडवांस्ड डिजिटल टच तकनीक के साथ आते हैं जिससे ग्राहक फ्रिज खोले बिना बहार से ही एक सिंगल टच से ही अपने रेफ्रिजरेटर की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए आगे आपको बताते हैं इस फ्रिज के खास फीचर्स और कीमत के बारे में..
Samsung डिजी-टच कूल 5 आई 1 सिंगल डोर फ्रिज का प्राइस
नई रेफ्रिजरेटर की कीमत 17,990 रुपये से शुरू होती है। ये फ्रिज चार नए फ्लावरी पैटर्न के साथ लॉन्च किए गए हैं। जिसमें डिलाइट, ब्लॉसम, मार्बल व्हाइट और ट्वर्ल पैटर्न उपलब्ध हैं।

पाठको की राय